अनार खाने के चमत्कारी फायदे

अनार का सेवन सेहत के लिए बहोत ही अच्छा होता है| अनार का सेवन करनेसे आपके फेस पर ग्लो आने लगता है| अनार आपकी स्किन को फेयर बनाने में सबसे अहम् भूमिका निभाता है| आयुर्वेद में अनार को  रोग नाशक और सुंदरता बढ़ाने वाला फल कहा गया है| अनार में फाइबर, विटामिन, सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते है जो हमारे सेहत के लिए बहोत ही फायदेमंद होते है| अनार के छोटे छोटे दानो में रस भरा होता है, जो बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को अच्छा लगता है| 

 

अनार एक ऐसा फल है जिसके बीज और छिलके दोनों भी गुणोंसे भरपूर है| अनार का सेवन करनेसे दिल की बीमारी भी दूर हो जाती है और साथ ही साथ अनार कैंसर होने से भी बचता है| इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और सेक्स लाइफ को भी खुशहाल बनाता है| खूबसूरती के लिए भी अनार का इस्तेमाल किया जाता है|  अनार में बढ़ती उम्र को कम करने के भी गुण होते है| हर रोज़ अनार का जूस पीना चाहिए जो सेहत के लिए बहोत ही लाभकारी होता है|

नाक से खून आना : 

अगर आप नाक से खून निकलने जैसे समस्या से परेशान है तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है इसके लिए आप अनार के रस को नाक में डाले इससे खून निकलने की समस्या दूर हो जाएगी| अनार के फूल और  दूर्वा के मूल रस में मिलकर नाक में डालनेसे और तालु पर लगाने से नाक से निकलने वाला खून निकलना बंद हो जायेगा| 

पेशाब का अधिक मात्रा में आना: 

पेशाब अधिक मात्रा में होने लगे तो आप एक चम्मच अनार के छिलकों का पाउडर और एक कप पानी को अच्छे से मिला ले और दिन में तीन बार इसका सेवन करे| इससे पेशाब की समस्या दूर हो जाएगी|

चेहरे का सौंदर्य:

अगर आपके फेस पर पिम्पल्स के दाग,झुरिया है तो इसके लिए आप अनार के छिलको का पाउडर गुलाब जल में मिक्स करके लगाए| इससे आपके सारे दाग-धब्बे साफ़ हो जायेगे | और आपका फेस फेयर होने लगेगा|

शरीर की गर्मी: 

गर्मियों के दिनों में अनार का जूस पिने से शरीर से सारी गर्मी दूर होती है| गर्मियों के दिनों में अनार का जूस पीना सेहत के लिए बहोत ही फायदेमंद होता है|

 

अजीर्ण की समस्या: 

अगर आप अजीर्ण के रोग से परेशान है तो आप ३ चमच्च अनार के रस में १ चमच्च गुड़ मिलाये और इसका सेवन करे| इससे आपकी अजीर्ण की समस्या दूर हो जाएगी|

दांत से खून निकलना:

दांत से खून निकलने जैसी समस्या में आप अनार के फूल को सुखाकर उसका पाउडर बनाये| और इसे अपनी दातो पर मंजन की तरह मले| ऐसा करनेसे दातो से निकलने वाला खून बंद हो जायेगा|

 

उल्टी से परेशान: 

जब आपको पित्त, उल्टी और घबराहट ऐसा कुछ हो रहा हो तो आप अनार के बीजो को पीस ले उसमे थोड़ी सी कालीमिर्च और नमक मिलाकर खाये| ऐसा करने से आपको पित्त, उल्टी और घबराहट जैसी समस्या से राहत मिलेगी| सूखे अनारदाने को पानी में भिगोकर रखे और फिर थोड़ी देर बाद इस पानी को पि ले इससे भी आपकी उल्टी की समस्या दूर हो जाएगी| 

बच्चों की खांसी: 

बच्चो को खासी होती है तो आप उन्हें अनार के रस में घी, शक्कर, इलायची और बादाम मिलाकर दे इससे खासी में राहत मिलेगी| या फिर आप अनार की छाल भी बच्चो को खाने के लिए दे सकते है|

दस्त में फायदेमंद: 

बच्चों को दस्त की शिकायत होने पर अनार की छाल को घिसकर पिलाने से लाभ मिलता है| इस रास को पिने से बच्चो की दस्त की समस्या दूर हो जाती है|

उष्णपित्त की समस्या: 

उष्णपित्त की समस्या में आप शक्कर की चाशनी में अनार का रस मिलाये| आवश्यकता नुसार आधा कप शर्बत आधा कप पानी के साथ मिलाकर पीनेसे उष्णपित्त नष्ट हो जाता है।

आखो में जलन की समस्या:

आखो में जलन होने लगे तो आप अनार के दानों का रस आखो में डाले| इससे आखो की जलन कम हो जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *