आलू का फेस पैक दमकती त्वचा के लिए

लोगों की नजरें सबसे पहले आपके चेहरे पर ही जाती हैं। इसलिए महिलाएं सभी अंगों के मुकाबले अपने चेहरे पर ही सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। आपका चेहरा आपके मन में चल रहे सभी भावों को उजागर करने का भी एक माध्यम है। चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए महिलाएं कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। आपके आहार में ली जाने वाली सभी पौष्टिक चीजें आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में सहायक होती हैं।

आज कल बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। ऐसे प्रोडक्ट से फेस को नुकसान भी पोहच सकता है| लेकिन आलू का इस्तेमाल करनेसे आपको किसी भी तरह का इन्फेक्शन नहीं होता है| आपको किसी भी तरह के मार्किट प्रोडक्ट यूज़ नहीं करने है| बल्कि आप घर पर भी अपना फेस ठीक कर सकते है| 

आलू का रस और नींबू रस के रस को बराबर मात्रा में ले और फिर इसमें आधा चमच्च शहद मिलाए| इस पैक को अपने फेस और गर्दन पर लगाए| १० मिनट तक इसे अपने फेस पर लगा रहने दे और फिर फेस अच्छी तरह से धो ले| इससे आपकी ऑयली स्किन की प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी|

 

रूखी त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए आप आलू में दो चमच्च दूध और एक चम्मच बादाम का तेल मिलाए| इन् सब चीजों को अच्छी तरह से मिला ले अब आपका फेस पैक तैयार है| इसे आप २० मिनट तक फेस पर लगा रहने दे और फिर फेस वॉश कर ले इससे आपका फेस सॉफ्ट हो जायेगा| 

 

1/8 कप बारीक कटा आलू और चौथाई कप बारीक कटी ककड़ी मिलाकर घरेलू फेशियल क्लींजर बनाएं। ककड़ी और आलू का छिलका न उतारें क्योंकि इसमें फेशियल मास्क को पोषक बनाने वाले असली तत्व होते हैं।

 

1 अंडा, चौथाई कप दही और एक चम्मच खाने का सोडा कटोरी में एक मिनट तक मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

1 आलू और 2-3 चम्मच सेब का गाढ़ा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनिट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा कमसिन और खूबसूरत दिखने लगेगी।

कील और मुहासों के दाग मिटाने के लिए, आलू रस, नींबू रस और मुलतानी मिट्टी का लेप चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनिट के बाद ठंडे पानी से धो लें और कोई भी मॉइस्चराइजर चेहरे पर लगाएं।

आलू के स्लाइस 30 मिनिट तक फ्रीज में रखें। निकालकर इन्हें आँखों पर रखें। ताजगी और आराम मिलेगा।

आलू के स्लाइस आँखों पर रखें। करीबन 20 मिनिट बाद गुनगुने पानी से आंखें धोएं। आँखों की झुर्रिया कुदरती रूप से दूर हो जाएगी। आलू के तरल स्टार्च में उपस्थित केटालॉज नामक एंजाइम से आंखों की झुर्रिया कम होती हैं।

नियमित आलू रस 15-20 मिनट त्वचा पर लगाने से निखार बना रहता है। आलू रस धूप की जलन, धब्बों और झाइयों के उपचार में मदद करता है। इससे झुर्रिया और महीन रेखाएं रोकने में भी मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *