अंकुरित मूंग दाल के बेमिसाल फ़ायदे

मुंग दाल का सेवन तो हम सभी करते है| जैसे की मूंग की दाल, अंकुरित मूंग की दाल सलाद, मूंग दाल की खिचड़ी, मूंग दाल की बरिया| लेकिन इसे हम खाने के लिए खाते है | हम कभी ये नहीं सोचते है की इसे खाने के फायदे भी होते है| अंकुरित मूंग दाल में कई पोषक तत्व जैसे मैग्‍नीशियम, कॉपर, फ़ोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, विटामिन बी, फ़ाइबर, पौटेशिय, कैल्शियम, फ़ास्फ़ोरस,आयरन जो सेहत के लिए बहोत लाभकारी होते है | इसलिए आज हम आपको बताएँगे की मुंग दाल खाने के क्या क्या फायदे होते है| तो आइये जानते है अंकुरित मूंग दाल खाने के फायदे|

अंकुरित मूंग दाल के फ़ायदे

1. पोषक तत्वों से पूर्ण:

पोषक तत्व से भरपूर मूंग की दाल हमारे सेहत के लिए बहोत अच्छी होती है| मूंग की दाल शरीर में आवश्यक तत्वों की कमी को पूरा करती है| मूंग की दाल अंकुर में विटामिन सी और आयरन बहोत मात्रा में होता है तो इससे आपको और भी ज्यादा फायदा होने लगता है|  अंकुरण के बाद दालों में पाया जाने वाला स्टार्च ग्लूकोज़ या फिर फ्राक्टोज़ में बदल जाता है| इससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है|

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं: 

अंकुरित मूंग दाल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने और बीमारियों से लड़ने के लिए आपको ताकत प्रदान करता है| एंटी-इंफ़्लामेट्री गुण शरीर की इम्‍यूनिटी पॉवर को बढ़ाते हैं। इस दाल को खाने से शरीर को ताकत मिलती है|

3. कब्‍ज़ में राहत प्रदान करें: 

अंकुरित मुंग दाल फाइबर से भरपूर होती है| जो पाचन शक्ति को बढाती है और कब्ज को ठीक करती है| 

4. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें: 

अंकुरित मुंग दाल खानेसे ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है| मूंग की दाल में पेप्टिसाइड होने के कारन यह ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करती है| 

5. आयरन का अच्छा स्रोत: 

मुंग की दाल आयरन का अच्छा स्त्रोत है| आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप अंकुरित मुंग दाल का सेवन कर सकते है| एनीमिया जैसे रोगो से बचने के लिए आप अंकुरित मुंग दाल का सेवन करे| 

6. वज़न घटाने में मददगार: 

मोटापे की परेशानी को दूर करने के लिए आप अंकुरित मुंग दाल का इस्तेमाल कर सकते है| अंकुरित मुंग दाल कैलरी को कम करती है और ज्यादा देर तक भूख भी नहीं लगने देती है| इसलिए आप रत के खाने में एक कटोरी मुंग दाल का सेवन करे इससे आपको भोत पोषण मिलता है| और ज्यादा देर तक भूख भी नही लगती है| 

मूंग दाल का लाभ

1. कब्ज की समस्या में आप मुंग की दाल की खिचड़ी खाये| खिचड़ी खाने से आपकी कब्ज की प्रॉब्लम दूर हो जाती है| 

 

2. अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो आप रोज सुबह मुंग की दाल का सेवन करे| मुंग की दाल खानेसे आपको ताकत मिलती है और आपकी कमजोरी की प्रॉब्लम भी कम हो जाती है|

 

3. दाद, खाज-खुजली की समस्या होने पर आप मुंग की दाल का पेस्ट बनाकर उस प्रभावित जगह पर लगा सकते है| इससे आपको बहोत जल्द आराम मिलता है| 

 

4. मुंग दाल न सिर्फ सेहत के लिए काम आती है बल्कि इसे खाने से आपकी स्किन से लेकर हेयर तक की सभी प्रोब्लेम्स दूर करती है| बालो के झड़ने की समस्या भी दूर होती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *