अरंडी के तेल से पाए निखरी और बेदाग त्वचा

                 शुद्ध कैस्टर ऑयल (castor oil) जिसे हिंदी में अरण्डी का तेल (arandi ka tel) के नाम से भी जाना जाता है, थोड़ा गाढ़ा और दिखने में हल्के पीले रंग का होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से चेहरे की सुंदरता निखारने और बालों को घना और मजबूत बनाने के गुण होते हैं। यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध है । तो आइये जानते हैं इसके कुछ ऐसे ही उपयोग सुन्दर बाल और त्वचा के लिए !

              अगर आपके बाल ख़राब हो रहे हैं या कमजोर हो रहे हैं या आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहती हैं तो अरंडी के तेल का उपयोग बालों को मजबूत एवं सुन्दर बनाने के लिए सदियों से होता चला आया है। अगर आप कुछ हफ़्तों तक, तकरीबन 6-7 हफ्तों तक नियमित रूप से अरंडी के तेल का उपयोग करती हैं तो आपके बाल सुन्दर और घने हो सकते हैं। 6-7 हफ्तों तक नियमित रूप से सर के उपर अरंडी का तेल लगाने से आप मजबूत, चमकदार और घने बाल पा सकती हैं |

               अगर आप पुरुष हैं और आपके बाल झड़ने लगे हैं और आपको डर है कि कही आप गंजे न हो जायें तो आप भी यह तेल लगा सकते हैं । आपको चाहिए कि आप सप्ताह में कम से कम दो दिन अपने सर में अरंडी  का तेल लगायें। सिर्फ  बालों में तेल लगाने से आपको ज्यादा फायदा नहीं मिलने वाला ।

                ऐसा करने से आपके बालों के जड़ को पोषण मिलता है और रक्त संचार सुचारू रूप से होता है जिससे कि आपके बालों की जडें मजबूत होती हैं और फलस्वरूप आपके बाल मजबूत होते हैं। यह पुरुषों को गंजेपन से बचाने में बहुत हीं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता  है।

बाल  में  डैंड्रफ  है  तो 

                कास्टर  आयल  एंटी -फंगल  है । अरंडी  तेल  में   निम्बू  का  रास  मिला  के  बोतल  में  भर  दे  और  अच्छी  तरह  हिलाये  तो  एक  इमल्शन  जैसा  हो  जायेगा ।  इस   को  बालो   के  जड़ो  में  मलने  से  बाल  में  से  डैंड्रफ  दूर  होगा  और  आप  के  बाल  डैंड्रफ  से  सुरक्षित  रहेंगे ।

अपने हाथो को सुन्दर, मुलायम बनाएं

                 अगर आपके हाथ बहुत रूखे और खुरदुरे हो गए हैं तो रोज रात को सोने से पहले उन पर कैस्टर ऑयल लगायें। ऐसा रोज़ करें। इसके नियमित उपयोग से आपके हाथ एकदम कोमल और मुलायम हो जायेंगे | 

               चेहरे की त्वचा के लिए अरंडी के तेल के बहुत फायदे हैं जैसे की ये ऑइल collagen production को तेज करवाता है इसलिए उम्र बढ़ने के प्रभाव कम करके ये आपकी स्किन को टाइट और यंगर लुकिंग रखने मे सहायता करता है।इस तेल से चेहरे पर मसाज करने से आप कुछ ही मिनिट्स मे ग्लोयिंग फेस पा सकते हैं। मसाज से ब्लड फ्लो अच्छा होगा साथ ही आपकी स्किन को पोषण मिलेगा जिससे आपके फेस पर पिंक ग्लो आ जाएगा।

             यदि आपकी स्किन सनबर्न  के कारण सूज गयी है तो उसे पर अरंडी का तेल लगाइए। इस तेल के एंटी इनफ्लमेटरी गुण इनफ्लमेशन कम करके आपको आराम देंगे। साथ ही सनबर्न के कारण काली पड़ी स्किन को वापिस सही टोन  मे लाने मे मदद भी मिलेगी।

चेहरे की झुर्रियां कम करें (Get Rid Of Wrinkles)

               1 चम्मच कैस्टर आयल में 1 चम्मच बादाम का तेल मिलायें। इसमें लगभग 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलायें (अगर फ्रेश जेल उपयोग करेंगे तो बेहतर है)। तीनों चीज़ों को आपस में अच्छी तरह मिलायें और चेहरे की मसाज करें। लगभग 15 मिनट तक नीचे से ऊपर की तरफ और अंदर से बाहर की तरफ चेहरे और गर्दन की मालिश करें। हफ्ते में एक बार दोहरायें। अगर आपकी त्वचा अत्यधिक तैलीय (oily) है तो आप बादाम तेल की जगह जोजोबा ऑयल (jojoba oil) इस्तेमाल कर सकते/ती हैं। चेहरे से झुर्रियां हटाने, और त्वचा को गोरा और मुलायम बनाने में यह बहुत प्रभावकारी है।

पिंपल्स होने की स्थिति 

              पिंपल्स होने की स्थिति में रात को अपना चेहरा अच्छी धोयें, अब 3 से 4 बूँदें कैस्टर ऑयल की लें और इसमें 2 बूँदें ट्री ऑयल की मिलायें। अगर ट्री ऑयल नहीं है तो नीम्बू की 2 से 3 बूँदें लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगायें। सुबह ठन्डे पानी से चेहरा धो लें। इससे न सिर्फ मुहांसे ठीक होंगे बल्कि उनसे होने वाले दागों में भी फायदा होगा।

 

त्वचा तिल हटाने में 

                 अरंडी के तेल के साथ बेकिंग सोडा मिलाएं और त्वचा तिल क्षेत्र पर लगा लें। इसे बार बार अपनी त्वचा तिल पर तब तक लगायें जब तक यह हट न जाये।

त्वचा  पे  धब्बे 

               कास्टर  आयल  को  हल्का   गरम  करे  और  थोड़ा  सा  हल्दी  मिलाके  पेस्ट  बनाये । इस  पेस्ट  को  ऊँगली  पे  लेके  जहाँ  पर   धब्बे  है  वहां  पर  ऊँगली  को  गोल  गोल  घुमा  के  घिसते  रहिये । थोड़ा  सा  निम्बू  का  रस  मिलाने  से  और  अच्छा  होगा । एक  दो  महीने  में  काले   धब्बे  मिट  जायेंगे ।

 

चाइल्ड बर्थ  के  बाद  स्ट्रेच  मार्क  दूर  करे 

 

              अरंडी  का  तेल  त्वचा  के  लिए  एक  रामबाण  पदार्थ  है ।  चाइल्ड बर्थ   के  बाद  स्ट्रेच  मार्क्स  रह  जाते  है । बस , थोडासा  गरम  कास्टर  आयल  को  रोज  अपने  पेट  के  भाग  पर  मलते  रहिये  तो  2 महीनो  में  यह  स्ट्रेच  मार्क्स  गायब  हो  जाएंगे ।

 

क्रैकेड  हील्स  के  लिए  अरंडी  का  तेल 

 

               जब  आप  कास्टर  आयल  फॉर  स्किन  यूज कर  रही  है  तो  इसे  थोड़ा  सा  गरम  कर  के  अपने   पैरो  पर  और  तलवे  पर  अच्छी  तरह  मॉल  दे । रात  को  ऐसा  करने  से एड़ियों   का  फटना   बांध  हो  जाएगा ।

 

फटे नाखूनों के लिए अच्छा 

                अरंडी का तेल / कैस्टर ऑयल नाखून और उंगलियों के पोरों के लिए अच्छा है। नाखूनों और उंगलियों के पोरों पर अरंडी के तेल को रात में लगायें। यह फटे नाखूनों से बचाता है। रिंगवर्म  या दाद होने पर एक चम्मच कास्टर  आयल  को 2 चम्मच आयल मे मिलकर स्किन पर लगाने से दाद खाज खुजली  दूर हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *