आँतों की सफाई के आसान घरलू तरीके

ज्यादातर परेशानियों का कारण पेट की खराबी होता है। अगर आपका पेट साफ है तो आप बहोत सी बीमारियोसे दूर है| पेट की खराबी का सबसे बड़ा कारण होता है, हमारा खाना-पीना। यही खाना-पीना जब हमारे पेट के अनुसार नहीं होता, तो वह हाजमे को बिगाड़ कर पेट में समस्याएं पैदा कर देता है। तले-भुने, मिर्च मसाले वाला खाना खाने वाले लोगो को पेट की समस्या का शिकार होना पड़ता है|

                               अगर आप अपने अपने खाना-पिने पर थोड़ा ध्यान रखते है तो आप पेट की समस्या के साथ साथ और बीमारियो से भी बच सकते है| पेट की समस्या को दूर करने के लिए हम आपको कुछ घरेलु उपाय बताने जा रहे है जिससे आपकी पेट से जुडी सारी समस्या दूर हो जाएगी | 


सुबह के समय रोज खाली पेट आधे नींबू और एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करें। 

इसके कम से कम एक डेढ़ घंटे बाद तक कुछ न खाएं। सुबह खाली पेट पहले सेब के एक गिलास जूस का सेवन करें और फिर इसके एक से आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी का सेवन करें। जूस को छाने नहीं।

कच्ची सब्जियों का जूस का सेवन दिन में कम से कम 2 से 3 बार करें। इससे बेहद आसानी से आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर आ जाएंगे। 

रोजाना कम से कम 10 से 12 गिलास पानी का सेवन करें। यह शरीर से हानिकारक और जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है। यह शरीर और पेट की सफाई करने का सबसे अच्छा तरीका है। फाइबर वाले आहारों का सेवन ज्यादा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *