कपूर के चमत्कारी फायदे

कपूर का इस्तेमाल सिर्फ पूजा-पाठ में होता है| लेकिन क्या आप जानते है की पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जानेवाला कपूर खूबसूरती बढ़ने के लिए और साथ ही साथ सेहत के लिए भी कीया जा सकता है| तो आइये जानते है कपूर के फायदे|

पेट दर्द:

पेट के दर्द को कम करने के लिए आप कपूर का यूज़ करे| एक से आधा ग्लास  पानी ले और और उसमे अजवाइन डालकर पानी को गर्म करे| फिर इस पानी में चुटकी भर कपूर का पाउडर डाले पानी को अच्छी तरह से मिला ले फिर इस पानी को आप पी ले| इससे आपके पेट दर्द में तुरंत आराम मिलेगा|

मांसपेशियों में दर्द:

मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए कपूर बहोत ही अच्छा होता है| मांसपेशियों में दर्द को कम करने लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर उसे दर्द पर लगानेसे आपका दर्द जल्द ही कम हो जाता है| 

खुजली और रैशेज:

अगर आप खुजली और रैशेज के प्रॉब्लम से परेशान है तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है| बल्कि आप कपूर का इस्तेमाल करके अपनी प्रॉब्लम से राहत पा सकते है| नारियल के तेल में कपूर मिलाकर उसे खुजली वाली जगह पर लगा दे इससे आपकी खुजली कम हो जाएगी|

संक्रमणों को दूर करने के लिए:

अक्सर हम देखते है कि जब हमारे पैर पानी में ज्यादा रहते है तो उनमें अत्याधिक नमी होने से पैरों में सफेद फफूंद सी पड़ जाती है यह पैरो में बढ़ते संक्रमण के कारण होता है। जिससे पैरों में फंगल संक्रमण बढ़ने लगता है। इस संक्रमण को दूर करने के लिये आप कपूर का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकती है।

जले या कटे के निशान: 

स्किन पर किसी प्रकार के दाग या निशान हो तो उसे दूर करने के लिए आप कपूर का यूज़ करे| कपूर के इस्तेमाल से आपके स्किन पर जो दाग है वो कम हो जायेंगे| इसके लिए आप कपूर में थोड़ा पानी मिलाये और उसे अच्छेसे मिला ले| अब आप इस पेस्ट को आप दाग और काटने के जो निशान है वह पर लगा सकते है|

मुहांसों की समस्या: 

पिंपल्स होने के कारन फेस पर दाग पड़ जाते है| और इन्ही दागो को दूर करने के लिए आप कपूर के तेल का इस्तेमाल कर सकते है| कपूर के तेल को फेस पर दागो वाली जगह पर लगाए| इससे आपके फेस पर से सरे दाग हट जायेंगे और आपका फेस क्लीन हो जायेगा| 

बालों में मजबूती लाये: 

झड़ते बालो की समस्या को दूर करने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल करे| थोड़ा दही ले उसमे एक से दो अंडे और कपूर का तेल मिलाये| अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले| अब इस पेस्ट को बालो पर लगा ले| इससे बालो की ग्रोथ होने लगेगी और साथ ही बाल मजबूत होने लगेंगे|

तनाव: 

किसी भी तरह का तनाव होने पर आप कपूर के तेल से मालिश करे|  कपूर के तेल से मालिश करने से आपकी दिन भर की थकान कम हो जाती है| और अगर आपको सिरदर्द हो रहा हो तो वो भी कम हो जायेगा| 

फटी एड़ियों के लिये: 

फटी एड़ियों के कारन पैर में दरारे आने लगती है| जिससे पैरो में दर्द होना स्टार्ट हो जाता है| इस लिए आप कपूर का पाउडर ले और उसे पैरो क दरारो में भरे| और अब आप गुनगुने पानी में थोड़ा कपूर डाले और उसमे पैरो को भिगाकर रखे| इससे आपके पैरो से डेड स्किन कम हो जाएगी| ऐसा आप कुछ दिनों तक करते रहे इससे आपकी फटी एड़ियों की प्रॉब्लम कम हो जाएगी| जब भी आप पैरो को पानी में रखते है तो उसके बाद आप पैरो को सुखाकर उसपर क्रीम लगा ले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *