आंवला जूस के फायदे

आंवले का इस्तेमाल हम कई तरीको से करते हैं। आंवले का आचार, आंवले का मुरब्बा आदि बड़े ही चाव के साथ खाया जाता हैं। वैसे तो आप आंवले को कच्चा भी खा सकते हैं, यह खाने में पहले थोड़ा खट्टा लगता हैं, लेकिन जब आप इसे खाते हैं तो इसमें से हल्की हल्की मीठास आपको महसूस होने लगती हैं।

 

आंवला कुदरत की तरफ से मनुष्य को दिया गया अनमोल उपहार हैं। इसके सेवन से शरीर में पैदा हो रही कई सारी बिमारियों का खात्मा हो जाता हैं। इसी तरह इस आंवले से इसका जूस भी निकाला जाता हैं। क्या आपको पता हैं रोजाना सुबह आंवला जूस पीने से स्वास्थ्य को कितने ज्यादा लाभ होते हैं?

 

आंवले का जूस अगर आप सुबह उठकर पीते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत अच्छा बन जायेगा। आंवले के जूस में विटामिन सी और आयरन बहुत ही अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। हर व्यक्ति को प्रतिदिन 50 मिली ग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती हैं, जिसे आप आंवला खा कर या फिर इसका जूस पी कर पूरा कर सकते हैं।

आंख की रोशनी के लिए:

आंवला जूस के फायदे आंखों के लिये बहुत होते हैं, आंवला का जूस आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी होता है। इससे न केवल आंख की रोशनी तेज होती है बल्कि आंखों में खुजली या आंख से पानी गिरने की समस्या दूर होती है।

पेट की समस्या को दूर करे:

पेट की समस्या से ग्रसित लोगों को आंवले का जूस पीना चाहिए। इसका जूस पीने से पेट में जलन और गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा इससे कब्ज से राहत मिलती है। अगर एसिडिटी की समस्या है तो घी के साथ आंवला जूस दिन में दो बार लेने से राहत मिलती है।

खून को करता है साफ:

आंवला के जूस शरीर के रोगों को दूर तो करता ही है, साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थ भी निकालता है। आंवला का जूस पीने से खून साफ होता है। इससे एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के कारण आपकी त्वचा चमकती है।

मोटापे को करे कम:

यदि आपको शरीर के फैट को कम करना है, तो आंवले का जूस पीजिए। इससे शरीर में प्रोटीन का स्तर अधिक होता है और नाइट्रोजन संतुलित होता है, जो आंवला जूस के फायदे में बताना जरूरी हो जाता ।

कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के स्तर को करे कम:

नियमित रूप से आंवले के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के स्तर को कम किया जा सकता है बल्कि यह सांस की बीमारियों को खत्म करने का भी काम करता है।

हार्ट के मसल्स:

हार्ट के मसल्स ज्यादा मजबूत होंगे तो खून को आसानी से शरीर में पंप करने में मदद मिलेगी, और हार्ट के मसल्स तभी मजबूत होंगे जब आप नियमित रूप से आंवले का सेवन करेंगे।

जोड़ों के सूजन में लाभदायक:

आंवला अर्थराइटिस के मरीजों के लिये एक लाभकारी फल है। इससे हड्डियां मजबूत होती है। आंवला जूस में न केवल जोड़ों के सूजन को कम करने की क्षमता है बल्कि यह पाचन तंत्र के टिशूज की भी रक्षा करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद:

आंवले के रस में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र का असर आपके चेहरे पर नहीं पड़ने देते हैं। इसलिए नियमित रूप से आंवला जूस पीते रहने से आप लम्बे समय तक जवां दिखाई देते हैं। इसके सेवन से आपकी स्किन चमकदार बनती हैं। प्रतिदिन आंवले के रस में शहद मिला कर पीने से आपका चेहरा चमकदार बनता हैं और चेहरे से झाइयाँ ख़त्म होने लगती हैं।

सर्दी जुकाम से बचाए:

आंवले के रस में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। जो बॉडी की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक हैं। इसलिए इस चमत्कारी जूस को नियमित रूप से पीने से यह आपको सर्दी-जुकाम से बचाव करता हैं।

यौन शक्ति बढ़ाए:

इसमें विटामिन सी होता हैं जो सेक्स पॉवर को बढ़ाने में सहायता करता हैं। इसलिए आंवला जूस पीने से सेक्स लाइफ और भी अच्छी बन जाती हैं। अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आंवले के रस का सेवन जरूर करे।

कोलेस्ट्रॉल कम करे:

आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल में रहता हैं। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज़ हैं तो सिर्फ 1 गिलास आंवला जूस आपके लिए वरदान साबित हो सकता हैं। इसे रोजाना पीने से शरीर के ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती हैं और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद:

इस चमत्कारी जूस को पीने से आपके बाल घने, लम्बे, चमकदार और काले बनते हैं। यह बालों को तेज़ी से बढ़ने में मदद करता हैं और उन्हें मजबूत बनाता हैं। यह बालो को जल्दी सफ़ेद होने से भी रोकता हैं।

पेशाब की जलन दूर करे:

अगर आपको पेशाब में जलन हो रही हैं तो 30 ml आंवले के रस को दिन में 2 बार पीजिये। इससे आपको पेशाब की जलन से राहत मिलेगी।

मूंह के छालों का इलाज:

आंवला रस पीने से मूंह में होने वाले अल्सर यानि छालों से राहत मिलती हैं। यह आपके मूंह में छालें नहीं होने देता हैं। क्योंकि पेट में गैस होने की वजह से मूंह के छालें होते हैं, जो की आंवला जूस पीकर गैस को ख़त्म किया जा सकता हैं। इसके अलावा मूंह में छालें होने पर इसके रस से कुल्ला करने पर छालों से आपको आराम मिलता हैं।

पीरियड्स की प्रॉब्लम में:

अगर आपको पीरियड्स के समय बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही हैं तो दिन में 2 से 3 बार आंवले के रस के साथ केला मिला कर खाने से पीरियड्स की प्रॉब्लम को कम करने में मदद मिलती हैं।

मुहांसे दूर करे:

आंवला जूस के सेवन से चेहरे के मुहांसे और पिम्प्ल से निजात मिलता हैं। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो रूई से आंवले के रस को चेहरे पर लगाये। इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होने लगते हैं, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ऑक्सीडाइजिंग मेलेनिन त्वचा के ओपन पोर्स को बंद कर देता है।

दिल के लिए फायदेमंद:

आंवले का जूस पीकर आप आपने दिल को सेहतमंद बनाये रख सकते हैं। यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता हैं और आपको दिल की बिमारियों से बचाता हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कण्ट्रोल में रहता हैं। इसके अलावा इसमें एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ह्रदय को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *