Vitamin E Capsule के फायदे

आज के इस भागदौड भरी ज़िन्दगी में हर किसी को कोई ना कोई प्रॉब्लम होती है| जैसे की पिंपल्स की समस्या, बालो का झड़ना, झुर्रियों की समस्या और डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम इस तरह की बहोत सी प्रोब्लेम्स होती है, लेकिन क्या आप जानते है की इन सभी प्रोब्लेम्स का हल एक ही चीज है और वो चीज है “विटामिन E कैप्सूल”| विटामिन E कैप्सूल की मदत से आप हर समस्या से छुटकारा पा सकते है|

1. दाग-धब्बों की समस्या:

अगर आपके फेस पर पिंपल्स के दाग है तो आप विटामिन E कैप्सूल का यूज़ कर सकते है| आपको करना बस इतना ही है विटामिन E कैप्सूल रात को सोने से पहले अपने फेस पर जहा दाग-धब्बे है उस एरिया में लगाए| और सुबह उठने के बाद फेस अच्छी तरह से ठन्डे पानी से धो ले| इसका रोजाना इस्तेमाल करनेसे आप की यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएँगी| 

2. बालों के समस्या लिए:

झड़ते बालो की समस्या को दूर करने के लिए आप विटामिन E कैप्सूल और दही का इस्तेमाल कर सकते है| २-३ चमच्च दही ले और फिर उस दही में विटामिन E की दो कैप्सूल मिलाये| इसे आप अच्छी तरह से मिला ले और फिर अपने बालो में ठीक से लगाए| अगर आपको दही का इस्तेमाल नहीं करना है तो आप बादाम या फिर नारियल के तेल का भी यूज़ कर सकते है| इससे आपके बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी और साथ ही साथ आपके बाल मुलायम और घने होने लगेंगे| 

3. डार्क सर्कल्स समस्या के लिए:

डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर करने ले लिए आप बादाम का तेल और विटामिन E कैप्सूल का यूज़ करे| हर रोज रात को सोने से पहले विटामिन E कैप्सूल और और बादाम का तेल मिक्स करके अपने आखो के आसपास के एरिया में इससे मसाज करे| इसे आपको रोज़ करने से आपको एक वीक में ही रिजल्ट मिल जायेगा|

4. स्क्रब की तरह करें इस्तेमाल:

विटामिन E कैप्सूल का यूज़ आप स्क्रब के जैसे भी कर सकते है| करना बस इतना है विटामिन E की १ से २ कैप्सूल ले और उसे कॉफी पाउडर में मिक्स करे| आप इस मिश्रण से स्क्रब करे| इससे आपका फेस फेयर होने लगेगा| 

5. आइब्रोज़ को घनी बनाने के लिए:

विटामिन E कैप्सूल बालो की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल की जाती है| सिर के बालो में विटामिन E कैप्सूल लगानेसे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और विटामिन E की कैप्सूल हेल्थ के लिए भी बहोत बेहतर होती है| विटामिन E कैप्सूल का यूज़ आप आइब्रोज़ के बालों को घना करने के लिए भी कर सकते है| रात को सोने से पहले विटामिन E कैप्सूल का ऑइल अपने आइब्रोज़ पर लगा ले|

6. बालो को चमकदार बनाने के लिए: 

विटामिन E कैप्सूल को तेल में मिक्स करके लगानेसे आपके बाल मजबूत और चमकदार बनते है| इसे आप हफ्ते में दो बार लगाए| इससे आपके बालो की सभी तरह की समस्या दूर हो जाएगी| 

7. स्ट्रेच मार्क्स की समस्या के लिए:

स्ट्रेच मार्क की समस्या को दूर करने के लिए आप विटामिन E कैप्सूल का यूज़ करे| एक चमच्च कोकोनट ऑइल या फिर ऑलिव ऑइल ले उसमे दो विटामिन E कैप्सूल्स का ऑइल डाले इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले और स्ट्रेच मार्क की जगह पर लगाए| इससे आपकी स्ट्रेच मार्क की समस्या दूर हो जाएँगी|

8.फटे होठों की समस्या:

अगर आप ड्राई और फटे होठो की समस्या से परेशान है तो आप विटामिन E कैप्सूल्स का ऑइल अपने होठो पर अच्छी तरह से लगा ले| ऐसा करनेसे आपके फटे होठो की समस्या जल्द ही दूर हो जाएँगी| और आपके होठ सॉफ्ट होने लगेंगे|  

9. नाखून को सॉफ्ट बनाने के लिए:

विटामिन E कैप्सूल नाख़ून को सॉफ्ट और क्लीन करने के लिए काम आती है| आप विटामिन E ऑइल अपने नाख़ून पर लगा कर छोड़ दे फिर आधे घंटे के बाद नाख़ून अच्छी तरहसे साफ़ कर ले| ऐसा करनेसे आपके नाख़ून सॉफ्ट हो जाते है| 

10. झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए:

हमारे आखो के आसपास की स्किन बहोत ही पतली और नाजुक होती है| विटामिन E कैप्सूल्स से आप इस परेशानी से बहोत जल्दी ही राहत पा सकते है| इसके लिए आपको करना बस इतना ही है की विटामिन E कैप्सूल्स और बादाम के तेल को अच्छे से मिलाए और अपने फेस पर लगाए| आप ऐसा भी कर सकते है की विटामिन E कैप्सूल्स में कुछ भी ना मिलते हुए सीधा अपने फेस पर लगा सकते है| इससे आपकी झुर्रियों की समस्या जल्द ही दूर हो जाएँगी| 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *