अंडे के सौंदर्य लाभ

हम सभी अंडे का इस्तेमाल खाने के लिए करते है| लेकिन क्या आप जानते है स्वास्थ के साथ साथ अंडा सौंदर्य को भी बढ़ता है| अगर हम अंडे को अपनी त्वचा और बालो पर इस्तेमाल करे तो इससे हमे बहोत लाभ होगा| अंडा त्वचा को पोषण प्रदान करता है और साथ ही साथ बालो की मजबूती भी बढ़ता है | तो आइये जानते है अंडे का इस्तेमाल कैसे करना है|

थकावट से आँखों का फूलना:

अगर आपके आखो के निचे की त्वचा पहली सी लग रही है| तो आपको आखो के निचे के हिस्से में अंडे के सफ़ेद हिस्से की परत 10 मिनट लगाए रखनी है| और फिर ठन्डे पानी से धो ले| इससे आपको बहोत आराम मिलेगा|

 

ऑयली त्वचा के लिए:

आपकी स्किन ऑयली है, तो ऐसे में आपको अंडे के सफ़ेद हिस्से में थोड़ासा ओटमील मिलकर फेस पर लगाना है| इसे आप 10-15 मिनट तक फेस पर लगा रहने दे इससे आपकी ऑयली स्किन की समस्या दूर हो जाएगी|

 

रूखी त्वचा के लिए:

रूखी त्वचा को दूर करने के लिए आप 1 अंडे का पीला भाग ले उसमे नींबू का रस और 1 चमच्च जैतून का तेल मिलाए| और इसे अपने फेस पर लगाए| इसे आप १० मिनट तक फेस पर लगा रहने दे| इसके इस्तेमाल से आप रूखी त्वचा की समस्या से निजात पाओगे|

सभी प्रकार की त्वचा के लिए अंडे के फेसपैक और मास्क

अंडा, शहद और गुलाब जल फेसपैक:

1 अंडा ले उसमे 1 चमच शहद, जैतून के तेल की कुछ बुँदे और दो चमच गुलाब जल डालकर मिला ले| इस पैक को आप फेस पर 20 मिनट तक लगा रहने दे| यह पैक आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाकर फेस से दाग धब्बे दूर करता है| 

अंडा और दही का फेसपैक:

1 अंडा ले उसमे थोड़ा दही और 1 चमच्च शहद डाले| इस पैक को आप फेस पर लगा रहने दे| और जब ये पुरी तरह से सुख जाए तब आप गुनगुने पानी से फेस धो ले| यह पैक आपके फेस को चमकीला बनाता है|

अंडा और शहद फेसपैक:

1 अंडे का सफ़ेद हिस्सा ले और उसमे 1 से दो चमच्च शहद मिलाए| इसे आप अपने फेस पर 20 मिनट तक लगा रहने दे| और फिर गुनगुने पानी से फेस धो ले| इस पैक के इस्तेमाल से त्वचा से कालापन दूर हो जायेगा|

बालों के लिए सुझाव

अंडा और जैतून का तेल: 

1 अंडे में 1 से दो चमच्च जैतून का तेल मिलाए| और इस मिश्रण को अपने बालो पर लगाए इसे आपको 25-30 तक बालो पर लगाए रखना है| और फिर आप शैम्पू से बाल धो ले| इससे आपके बाल चमकीले और सुन्दर लगेंगे|

अंडा और नींबू:

1 अंडे में 1 नींबू का रस अच्छी तरह से मिलाए| और इसे आप पुरे बालो पर लगाए| फिर 20-30 मिनट बाद आप बालो को धो ले| इससे आपके बाल बढ़ने लगेंगे और साथ ही साथ बालो में चमक आने लगेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *