झड़ते बालो की समस्या को दूर करने के उपाय

झड़ते बालो की समस्या को दूर करने के उपाय

ऐसी बहोत सी महिलाये है जो बाल झड़ने की जैसी अनेक समस्या से परेशान है| मार्किट में अवेलेबल प्रोडक्ट का यूज़ करके भी उनके बालो की ग्रोथ नहीं होती है| लेकिन अभी आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्योकि हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलु उपाय लाए है जिनके इस्तेमाल से आपके बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी|

आलू का रस: 

बालो को लम्बे और घने करने के लिए आप आलू का इस्तेमाल करे आलू में विटामिन बी होने के कारन आपके बाल आसानीसे बढ़ने लगेंगे| २ से ३ आलू को पीस ले और फिर उसका रस निकाल ले| बाल धोने से आधे घंटे पहले इस रस को अपने बालो पर लगा ले| और आधे घंटे बाद आप शैम्पू से अपने बाल अच्छी तरह से धो ले| इसे आप हफ्ते में दो बार करे|

आंवला:
आंवले में मौजूद विटामिन सी बालो को लम्बे और मजबूत होने में मदत करते है| आवला पाउडर और नींबू का रस दोनों एक सामान मात्रा में मिला ले फिर आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करे और अपने बालो पर लगा ले| १५ -२० मिनट तक इसे अपने बालो पर लगा रहने दे और फिर गुनगुने पानी से बाल धो ले|

नींबू का रस:
नींबू बालो के लिए बहोत ही अच्छा होता है| लम्बे बालो के लिए आप नींबू का यूज़ कर सकते है| नींबू का रस ले और इसे गुनगुने पानी में मिला ले अब आप इसे तेल की तरह अपने बालो पर अच्छी तरह लगा ले| इसे आप आधे घंटे तक अपने बालो पर लगा रहने दे| और फिर गुनगुने पानी से बाल धो ले| इसे आप हफ्ते में दो बार करे| इससे आपके बाल घने होने लगेंगे|

जैतून का तेल:
जैतून का तेल मालिश करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है| इस तेल से आप शरीर और बालो की मालिश कर सकते है| जैतून के तेल को आप थोड़ा गर्म कर ले| और फिर इससे आप अपने बालो की अच्छी तरह से मालिश करे| हो सके तो आप इसे रात भर लगा रहने दे| इससे आपके बालो की ग्रोथ बढ़ने लगेगी| इसे आप हफ्ते में एक बार करे|

एलोवेरा और अंडा:
अंडा बालो की ग्रोथ के लिए बहोत ही अच्छा होता है| इसके लिए आपको करना ये है की एक अंडा ले और उसमे एलोवेरा डाले दोनों को अच्छी तरह मिला ले| अब इस मिश्रण को आप अपने बालो पर लगा ले| २०-२५ मिनट तक आप इसे बालो पर लगाए रखे| और फिर शैम्पू से बाल अच्छी तरह धो ले|

मेहंदी-शीकाकाई:
बालो की मजबूती बढ़ने के लिए आप शिकाकाई का इस्तेमाल कर सकते है| लोहे की कढ़ाई ले और उसमे मेहंदी और शिकाकाई को गर्म कर ले और फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे जब ये मिश्रण ठंडा हो जाये| तब आप इसे अपने  बालो पर लगा ले| इसके इस्तेमाल से आप के बाल मजबूत हो जायेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *