दांत दर्द के घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार || दांत दर्द के आसान घरेलू उपाय

दांत में दर्द होना ये बर्दाश से बाहर हो जाता है। बच्चो और यंग लोगो में दांत दर्द होना आम बात हो चुकी है। दांत में कीड़ा लगना, दांत में सड़न होना या फिर दांत में कुछ फसना ये सब दांत दर्द की वजह हो सकती है। कुछ लोग ठीक से ब्रश नहीं करते और दांतमे फसा हुआ अन्न कण दांत में ही सड़ने लगता है | इससे दांत की जड़ कमजोर होने लगती है | इसका मसूड़ों पर भी काफी बुरा असर होने लगता है, जिसकी वजह से हमारे दांत में दर्द होने लगता है। मसूड़ों पर जीवाणुओं का संक्रमण होता है जिसकी वजहसे हमे  पायरिया हो सकता है। रोजाना सुबह और रात को ऐसे दो टाइम ब्रश करना चाहिए। अगर आप रात को सोते समय ब्रश नहीं करते हो तो दांत का दर्द बढ़ने लगता है। क्या आप के दांत में भी दर्द है? तो हमने हमारे आर्टिकल में दांत दर्द के घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार बताये है जिसका यूज़ करके दांत दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइये जानते है की कौन-कौन से उपाय है।

दांत दर्द के लिए घरेलू उपचार

लौंग से करे दांत दर्द कम:

लौंग में दांत दर्द कम करने की क्षमता है। लौंग दांतो के बैक्टेरिया को नष्ट करती है। ३ लौंग पीसकर इसमें ५ ग्राम नीम्बू का रस मिला कर दांतों पर मले और खोखले भाग में लगा लें। इससे दांत दर्द ठीक होता है। इसके अलावा कपूर और अकरकरा ५-५ ग्राम मात्रा में पीसकर मंजन करने से भी दांत दर्द कम हो जाता है |पके हुए 

अननस से मिले दांत दर्द से छुटकारा:

पके हुए अननस का रस लीजिये और कॉटन बॉल की सहायता से दर्द की जगह पर अप्लाई करे। इससे दांत दर्द ठीक होता है। काली मिर्च के इस्तेमाल से मिले दांत दर्द से छुटकारा काली मिर्च और नमक जीवाणुरोधी होने के साथ साथ सूजन भी कम करते है। काली मिर्च का ३ ग्राम पाउडर और ३ ग्राम सेंधा नमक के पाउडर में ३ ग्राम सरसों का तेल अच्छे से मिला लें। इसको ५-७ मिनट तक दांत पर मलने से दर्द ठीक होता है और मसूढ़ों की सूजन भी ठीक होती है। लहसुन से दांत दर्द करे ठीकलहसुन में एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते है जो संक्रमण से लड़ने मे कारगर होते है और घाव भरनेमे मददगार होते है। लहसुन और लोंग का पेस्ट बनाकर दांतों में लगाये | १० -१५ मिनट ऐसे ही छोड़ दे और इसके बाद हलके गर्म पानीसे गुल्ला कर लें। इससे दांत का दर्द कम होगा। आप डायरेक्ट लहसुन का पेस्ट भी अप्लाई कर सकते है। लेकिन लहसुन का पेस्ट ज्यादा मात्रा में ना ले इससे जलन पैदा हो सकती है। 

अजवायन से हो दांत दर्द कम:

अजवायन की पत्ती में एंटी बैक्टीरियल गुण होता है जो कि संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। अजवायन पीसकर दांतों पर लगाने से भी दांत दर्द ठीक हो जाता है | नींबू दांत दर्द पर रामबाण इलाजनींबू सांसों की दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाता है और साथ ही यह दांतों की तकलीफ से भी निजात दिलाता है। १ नींबू के चार टुकड़े करके इन पर नमक डाले और आग पर रखकर गरम कर लें। जिस दांत या दाढ़ में दर्द हो रहा है उसके नीचे १-१ करके चारों टुकड़ों को थोड़ी-थोड़ी देर तक दबाएं दांत दर्द से फौरन आराम मिलेगा।

फिटकरी दांत दर्द का रामबाण इलाज:

फिटकरी का प्रयोग रक्तस्राव को रोकने के लिए किया जाता है। सिरके में नमक और फिटकरी डालकर कुल्ला करने से मसूड़ों से खून निकलना बंद हो जाता है। फिटकरी और लौंग बराबर मात्रा में पीसकर दांतों पर मलने से दांत दर्द तुरंत दूर हो जाएगा।

हिंग से दांत दर्द होगा कम:

दांत दर्द के लिए हींग एक अच्छा उपाय है। हिंग को गर्म करके दर्द वाले दांत पर दबाकर रखें, दांत दर्द गायब हो जाएगा।

कपूर करे दांत दर्द कम:

कपूर को दांतों के बीच में दबाकर रखने से थोड़ी देर में दांत दर्द दूर हो जाएगा।

सोंठ दिलाये दांत दर्द से छुटकारा:

सोंठ के प्रयोग से दांत दर्द से छुटकारा मिल सकता है। ३ ग्राम सोंठ दिन में एक बार ताजा पानी के साथ लेने से दांत दर्द एवं मसूड़ों का फूलना भी ठीक होता है। इसका प्रयोग ३-४ दिन तक करे इससे तुरंत आराम मिलेगा।

नीम के प्रयोग से दांत दर्द कम:

नीम के प्रयोग से दांत का दर्द और दांत में लगे कीड़े का उपचार कर सकते है| इसके लिए आप मसूडो पर नीम का तेल लगाए इससे मसूढ़ों के सभी रोग दूर हो जाते हैं।

जीरा दांत दर्द की औषधि:

जीरा में औषधीय गुण मौजूद है जो दांत दर्द के लिए काफी असरदार है। जीरे को भूनकर ३ ग्राम मात्रा में पाउडर बना लें। और उसमे ३ ग्राम सेंधा नमक बारीक पीसकर मसूढ़ों पर मले। इससे दांत की सूजन और दांत का दर्द ठीक होता है।

प्याज से दांत दर्द का इलाज:

अगर आपके दांत में कीड़े लगे हो तो प्याज को कीड़े वाली जगह पर दबा के रखें और धीरे-धीरे इसे दबाएँ। प्याज का तीखा रस बैक्टीरिया सह नहीं पाएंगे और नष्ट हो जायेंगे और दांत दर्द की समस्या नहीं होगी |

जायफल के तेल से हो सकता है दांत का दर्द कम:

अगर आप के दांत में दर्द है तो जायफल के तेल में रूई भिगोकर दांतों की जडो में लगाने से दांतों का दर्द ठीक हो जाता है ।

अंकोल के तेल से दांत का दर्द होगा कम:

अंकोल के तेल के इस्तेमाल से दांत का दर्द कम हो जाता है। हल्के गर्म पानी में अंकोल के तेल की कुछ बूंदें डालकर कुल्ला करने से दांतों का दर्द ठीक होता है।

अमरूद के पत्तोसे मिले दांत दर्द में आराम:

अमरूद के कोमल पत्तो को चबाने से दांत दर्द ठीक होता है और दांत में उठने वाली टिस कम  हो जाती उसीतरह दर्द से भी राहत मिलती है। अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी में फिटकरी मिलाकर कुल्ले करने से दांत दर्द ठीक होता है।

अपामार्ग दांत दर्द पर पर्मनेंट इलाज:

अपामार्ग की ताजी शाखा से दातुन करने पर दांत का दर्द और मसूढ़ों से रक्तस्राव बंद होता है।

इस मंजन से मिले दांत दर्द से आराम:

कत्था, नीम की छाल, और सेंधा नमक का समान मात्रा में लेकर इसका मंजन बना लिजिये। इस मंजन से ब्रश करने से दांत का दर्द कम होता है और दांतों के हिलने की बीमारी में भी लाभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *