आइब्रो को घना करने के घरेलू उपाय

घनी और मोटी आईब्रोज़ हर किसी को पसंद होती है| और ऐसी घनी आईब्रोज़ फेस को अट्रॅक्ट करती है| हरकिसी की आईब्रोज़ घनी और मोटी नहीं होती है, इसलिए वो बहोत कुछ इस्तेमाल करते है जिससे उनकी आईब्रोज़ घनी और मोटी हो लेकिन ऐसा नहीं होता है| इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लाये है जिनसे आपकी आईब्रोज़ आसानीसे घनी और मोटी हो जाएगी| 

विटामिन E ऑयल-  

विटामिन E ऑयल हेयर ग्रोथ करने में मदत करता है| इसके लिए आप एक विटामिन E  कैप्सूल लें और इसे अपने आईब्रोज़ पर लगाकर ५ मिनट तक हलके हातोंसे मसाज करे | रात में सोने से पहले रोज ऐसा करे|  इससे आपकी आईब्रोज़ घनी होने लगेगी|  

अंडा- 

अंडा प्रोटीन का सोर्स होता है| ये हेयर ग्रोथ में मदत करता है| एक अंडा ले और इसके अंदर से योक को अलग करे इसे तब तक फेटते रहे जब तक क्रीमी लेयर ना बन जाये| अब इसकी पतली लेयर आईब्रोज़  अपनी पर लगा ले और २० मिनट तक लगा ही रहने दे बाद में इसे धो ले| हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करे| अगर आपको  एक्ने की परेशानी हो तो आप इसका इस्तेमाल ना करे|

प्याज़- 

प्याज़ में मौजूद सल्फर आईब्रोज़ का टूटना काम करके हेयर ग्रोथ में मदत करता है| एक प्याज को काटकर पीस ले अब इसका रस निकल ले, और इस रस को अपनी आईब्रोज़ पर लगाए और १५ मिनट बाद धो ले हफ्ते में ३-४ बार इसका इस्तेमाल करे|

पेट्रोलियम जैली-

पेट्रोलियम जैली आपकी आईब्रोज़ को मॉइश्चराइज़ और हेयर ग्रोथ में मदद करती है| हर रोज़ सोने से पहले साफ उंगुलियों से आईब्रोज़ पर इसकी पतली सी लेयर लगाएं| सुबह उठकर धो लें| ये काफी ऑयली होता है इसलिए अगर आपको एक्ने या पिंपल्स की परेशानी हो तो इसका इस्तेमाल ना करें| ये आपकी आईब्रोज़ की स्किन को मॉइश्चराइज़ और नरिश कर हेयर ग्रोथ में मदद करती है| हर रोज़ सोने से पहले साफ उंगुलियों से आईब्रोज़ पर इसकी पतली सी लेयर लगाएं| सुबह उठकर धो लें| ये काफी ऑयली होता है इसलिए अगर आपको एक्ने या पिंपल्स की परेशानी हो तो इसका इस्तेमाल ना करें|

मेथी दाने-

मेथी दाने में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होने की वजह से ये हेयर ग्रोथ में मदद कर आईब्रोज़ को घना बनाते है|  हफ्ते में 2-3 बार 1 चम्मच मेथी दाने को रातभर के लिए भिगो दें| सुबह इसे पीसकर इसमें नारियल तेल मिलाकर आईब्रोज़ पर लगाएं| आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो ले| इससे आपकी आईब्रोज़ घनी और मोटी होने में मदत होगी |

कैस्टर ऑयल-

हर रोज़ उंगुलियों की मदद से अपनी आईब्रोज़ पर कैस्टर ऑयल लगाकर दो मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें| आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो ले इसके इस्तेमाल से भी आपकी आईब्रोज़ घनी और मोटी होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *