BLEACH

सावली त्वचा को गोरा करने के लिए कैसे बनाए घर पर नेचुरल ब्लीच ||Natural Homemade Bleach for Face

ब्लीच करने   से   आपकी  स्किन   की  डेड  स्किन  निकल  जाती   है  और  त्वचा  के  काला   बालो  के  लिए  भी  यह  फायदेमंद  है  पर  ब्लीच से  होने  वाली  जलन और अन्य समस्याओं के  कारण  बहुत  से  लोग  ब्लीच  करने  से  डर   जाते  है । केमिकल  ब्लीच में मिक्सचर्स  का अगर  सही मात्रा  में  कांबिनेशन ना होने पर  त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में नेचुरल  ब्लीच आपके लिए बहुत  ही अच्छा  साबित हो सकते हैं। घर में  बने  नेचुरल  ब्लीच की मदद से आप घर बैठे ही ब्लीच कर सकते हैं। आइए जानते   है  घर में  ही  ब्लीच  कैसे  करे   ।

 

टमाटर 

एक  पका हुआ लाल  टमाटर लें, उसमें थोड़ी सा   दही मिला  ले । इस पेस्‍ट को चेहरे पर बस  15 मिनट के लिये लगाएं। ये  पेस्ट  एसिडिक होता है जो त्‍वचा को ब्‍लीच कर देता है और  आपकी  स्किन  ग्लोइंग  और  फेयर  हो  जाती  है ।

 

ओटमील 

ओटमील का पावडर बना ले  और  फिर  इसमें टमाटर कर रस मिला  ले । टमाटर में  ब्‍लीच के  गुण   होते  है और ओट्स स्‍क्रब का काम करता है। इसे त्‍वचा पर लगाइये और फरक जरूर  देखिये।

 

शहद 

अगर आपको चमकदार और  गोरी  त्‍वचा चाहिये तो शहद को सीधे चेहरे पर लगा ले । या फिर आप इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर  भी  लगा सकते   हैं।

 

संतरा 

संतरे में भरपूर  मात्रा  में  विटामिन सी और ब्‍लीचिंग के  गुण होते हैं। इससे चेहरे पर पड़े काले दाग धब्‍बे और  डेड   स्किन  दूर होते हैं, इसलिये संतरे के रस और दही को मिलाकर   अपने फेस पैक में डाल कर लगाये  और  निखरी  त्वचा  पाए ।

 

दही 

आप  चाहे  तो  दही  को  अकेले   भी  नहाने से पहले अपने चेहरे और गरदन पर रगड़ सकते  है  । इससे डेड स्‍किन हट   जाएगी  और  गंदगी भी  दूर हो जाएगी  और  आपकी  त्वचा  एकदम  गोरी  नज़र  आएगी ।

 

नीबू और दही से  बनाये  ब्लीच 

अपनी त्वचा को नेचुरल  तरीके  से ग्लोइंग  बनाने के लिए नीबू और दही का इस्तेमाल  करें। थोड़ी  मात्रा में नीबू का रस तथा थोड़ा सा दही मिलाएं। इस पेस्ट  को अपनी त्वचा पर लगायें तथा सूखने दे । सूखने  के  बाद  इसे  धो डालें। अपनी त्वचा को ग्लोइंग  और  निखरा  हुआ  बनाने के लिए दिन में एक बार नीबू और दही का मिश्रण जरूर  लगायें। 

 

 

चंदन से  करे  ब्लीच 

सबसे  पहले  चंदन पाउडर ले  अब  इसमें  थोड़ा सा पानी, ककड़ी का रस, नीबू का रस और टमाटर का रस मिलाएं। इसे अपने चेहरे   पर  20 मिनिट तक लगा रहने दें और  फिर  धो ले । आपको  बहुत  जल्द  फर्क  नजर  आएगा ।

 

 

नीबू का रस, मिल्क पाउडर और शहद का  ब्लीच 

नीबू का  रस, मिल्क पाउडर और शहद   से बना हुआ पेस्ट एक बेहतरीन  होममेड ब्लीच का  काम   करता  है। इसे आप  अपने हाथों, चेहरे, गर्दन और कंधों पर लगा  सकते  है । लगभग 25 मिनिट तक लगाकर रखें और  बाद में इसे साफ़  पानी धो डालें।

 

कॉर्न फ्लोर से  करे  ब्लीच 

एक कटोरी में दो चम्मच बादाम का तेल, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर और नीबू का रस मिला  लें, इस मिश्रण को अपने चेहरे  पर   लगभग 15  मिनिट तक लगा रहें दें। गुनगुने पानी से अपना  चेहरा  धो ले   और  फिर ठंडे पानी से धो डालें । इस  तरीके  से  आप  नैचुरली  ब्लीच   कर  सकते  है ।

 

बेसन और हल्दी से बनाये  ब्लीच 

इसके  लिए  आपको  2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दूध और एक चुटकी हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाना  है । इसे आप   अपने चेहरे, हाथों और पैरों पर लगायें। 15 मिनिट तक  लगा  रहने  दे  और  फिर  सादे पानी से धोलें। यह न केवल एक बेहतरीन  ब्लीच की तरह काम  करता है बल्कि टैन हुई त्वचा के लिए भी काफी  फायदेमंद  है ।   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *