१ हफ्ते में हाथो की झुर्रियाँ हटाने के घरेलू नुस्खें

हम अक्सर देखते है की हम हमारे चेहरे का तो बहुत ध्यान रखते है पर अपने हाथो को अनदेखा कर देते है | हम सभी काम हाथोसे करते है जिससे हमारे हाथ रूखे हो जाते है और कई बार उनपर झुर्रीया आ जाती है ,जिससे हमारी उम्र ज्यादा दिखाई देती है | इसलिए हमे रोज़ अपने हाथो की भी सफाई और देखभाल करनी होगी | यह शरीर का ऐसा अंग होता है की ज़्यादातर सूरज की किरण, धुआ, प्रदूषण के संपर्क मे खुला रहता है।  इसीलिए अपने हाथो का ध्यान रखना हमारा काम है।  मुलायम और कोमल हाथो से हमारी सुंदरता बढती है। तो आइये जानते है हाथो की देखभाल कैसे करनी है और हाथो के झुर्रियों को कैसे दूर करना है|

1. स्क्रब करनेसे हाथो की झुरिया होती है दूर:

क्या आप जानते है, की चेहरे की ही तरह हमारे हाथो का भी स्क्रब किया जाता है।  हम स्क्रबिंग द्वारा हमारे हाथो की नमी को वापस ला सकते है।  आप चाहे तो घर पर ही बेसन और दूध को मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकते है| 

बेसन और दूध का स्क्रब:

बेसन और दूध का गाढ़ा सा पेस्ट बना लीजिये। उसको अपने हाथो पर लगाये और फिर धो दे |इससे आपके हाथो की त्वचा निखर जाएगी और झुर्रियां गायब हो जाएँगी |

2. अंडे का सफेद हिस्सा: 

अंडे के सफ़ेद हिस्से को हाथो पर लगानेसे आपके हाथो की झुरिया कम हो जाएगी|

अंडे के सफ़ेद हिस्से का पैक विधि: 

एक अंडे का सफ़ेद हिस्सा ले| उसमे दो चमच्च ग्लिसरीन और दो चमच्च गुलाबजल मिला ले अब इसे हाथो पर अच्छी तरह लगा ले और १५-२० मिनट तक हाथो पर लगा रहने दे और फिर हाथो को धो ले|

3. बादाम के तेल से  हाथो की झुर्रियाँ कम होती है: 

बादाम का तेल स्किन और हेयर के लिए बहोत अच्छा होता है| बादाम के तेल के इस्तेमाल से आपके हाथोसे झुरिया काम हो जाएगी और आपके हाथ कोमल हो जायेंगे|

बादाम के तेल की विधि:

४ चम्‍मच एलोवेरा जेल, ३  चम्‍मच कोकोआ बटर, ६ चम्‍मच बादाम तेल और 3 चम्‍मच रोज वॉटर ले और इन सबको अलग अलग गर्म कर ले| ठंडा होने के बाद सभी चीजों को मिक्स करे, और बोतल में भरकर रखे| रोजाना इस तेल को आप अपने हाथो पर लगाए| इससे आपकी झुर्रियों की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी| 

4. मलाई और शहद की मसाज:

मलाई के इस्तेमाल से हमारी त्वचा  साफ और निखारी बनती  है।  दूध में जो लैक्टिक एसिड मौजूद होता है वह टैनिंग को दूर करने में सहायता करता है। दूध की मलाई के उपयोग से हाथो की झुर्रिया कम होकर हाथो  पर चमक आएगी।     

विधि: 

मलाई, शहद और नींबू को मिलाकर हाथो पर  मसाज करें।10 मिनट बाद हाथ धो दें। इससे झुर्रियों से निजात मिलेगी और हाथो  पर चमक आएगी।

5. शक्कर स्क्र्ब:

शक्कर स्क्र्बर से आप हाथो की झुरिया कम कर सकते है। शक्कर स्क्र्बर हाथो पर जमी हुई सारी गंदगी, धूल को निकाल देगा।

शक्कर स्क्र्ब बनाने की विधि: 

आधा चम्मच नीबू का रस ,१ चम्मच शक्कर ले अब दोनो को अच्छी तरह मिला ले और हाथो पर लगा ले १५ से २० मिनट तक इसे हाथो पर लगा रहने दे और फिर हाथ धो ले|

6. अननस:

विटामिन से भरपूर फल स्किन के लिए बहोत ही अच्छे होते है| अननस मे विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है जो  त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

विधि:

अननस का रस हाथो पर लगाए और हाथो की मसाज करे| ऐसा करनेसे हाथो की झुरिया काम हो जाती है|

7. हाथो की झुर्रियाँ हटाने के लिए खीरा: 

खीरा सेहत के लिए बहोत ही अच्छा होता है| इसका सेवन खाने में सलाद की तरह करते है| इसका सेवन करनेसे आपकी स्किन कोमल होती है| 

विधि: 

एक खीरा ले और उसके छोटे छोटे टुकड़े करे| और इन टुकड़ो को आप  हाथ पर झुर्रियों वाली जगह पर रख दे| थोड़ी देर में इन टुकड़ो को आप निकल दे| इससे आपके झुर्रियों की प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी| 

तेल की मालिश से हो जाती है झुरिया कम: 

हम अपने हाथो को मुलायम  और कोमल रखने के लिए सबसे असरदार तरीका है उन पर तेल से मालिश करना |इससे आपकी त्वचा को पोषण मिलता है और झुर्रियो का आना रुकता है | आप कोई भी तेल प्रयोग कर सकती है जैसे नारियल का तेल , सरसों का तेल ,ओलीव आयल अथवा बादाम का तेल जो भी आपकी त्वचा के लिए बेहतर हो , त्वचा पर कम से कम 1 घंटे तक लगाकर रखे। रोज़ रात को सोने से पहले मसाज करने से कुछ ही दिनो मे आपके हाथो और त्वचा की झुर्रियां गायब हो जाएँगी|

जैतून का तेल हाथो की झुर्रियाँ हटाने में मददगार:

जैतून का तेल हमारे जीवन में एक महत्वपुर्ण  रोल निभाता है। जैतून के तेल के अनगिनत गुणों के बारे में अवश्य सुना होगा। जैतून का तेल हमारे शरीर के साथ- साथ हमारी सुंदरता को भी बढ़ाता है और हमारे बालो के लिए काफी असरदार होता है।  जैतून का तेल त्वचा को पोषण प्रदान करने के साथ साथ यह तेल झुर्रियां भी दूर करता है। इसका प्रयोग नहाने जाने या सोने से पहले रोज़ करें। इससे अपने शरीर के उन हिस्सों की मालिश करें जहां झुर्रियां हुई हैं। इसका उपयोग आप खाने में भी कर सकते है। 

मॉइस्चराइजर:

हाथों की नमी वापस लाने के लिए  मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना  चाहिए। अपने हाथों मे मॉइस्चराइजर ठीक से लगाए और हाथों को रूखा ना होने दे। इससे झुरिया दूर हो जाएगी और नई झुरिया भी नई होगी।

एक घंटे पर 2 गिलास पानी:

पानी सबसे आसान और लाभकारी उपाय है । दिन की शुरुआत 2 गिलास पानी से करें। इस तरह एक दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीयें। पानी से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और झुर्रियां नहीं पड़तीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *